जरुरी जानकारी | सरकार बजट में कुछ उत्पादों पर उलट शुल्क ढांचे में कर सकती है सुधार : अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार आगामी बजट में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों पर उलट शुल्क ढांचे के मुद्दे पर विचार कर सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर सरकार आगामी बजट में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों पर उलट शुल्क ढांचे के मुद्दे पर विचार कर सकती है। एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उलट शुल्क ढांचा तैयार उत्पादों की तुलना में कच्चे माल पर अधिक कराधान से संबंधित है।
अधिकारी ने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने उलट शुल्क संरचना के मुद्दों पर विचार करने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ 13-14 उत्पादों की एक सूची साझा की है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्रालय हमेशा वस्तुओं की ऐसी सूची साझा करता है, जहां कलपुर्जों पर सीमा शुल्क तैयार उत्पादों की तुलना में अधिक होता है। हमने इसपर विचार करने के लिए वित्त मंत्रालय को अपने सुझाव दिए हैं। उलट शुल्क संरचना आर्थिक रूप से बेहतर नहीं है।''
उलट शुल्क ढांचा घरेलू उद्योग को प्रभावित करता है, क्योंकि विनिर्माताओं को शुल्क के लिहाज से कच्चे माल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ती है, जबकि तैयार उत्पाद कम शुल्क पर आते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2024 को आम बजट पेश करने वाली हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)