जरुरी जानकारी | उत्पादन में मामूली गिरावट के कारण संभवत: अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति नहीं देगी सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार द्वारा इस साल अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति दिये जाने की संभावना कम है क्योंकि बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र में उत्पादन को प्रभावित किया है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारत सरकार द्वारा इस साल अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति दिये जाने की संभावना कम है क्योंकि बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र में उत्पादन को प्रभावित किया है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खाद्य मंत्रालय ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। व्यापार रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से अबतक करीब 40 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है।

चोपड़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन के मौके पर अलग से कहा, ‘‘हमारे पास 3.86 करोड़ टन (एथनॉल के लिए रखी जाने वाली चीनी सहित) का चीनी उत्पादन लक्ष्य है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन में 2-3 लाख टन की कमी आ सकती है।’’

चीनी उत्पादन में संभावित गिरावट को देखते हुए सचिव ने कहा, ‘‘अतिरिक्त चीनी निर्यात कोटा की अनुमति दिए जाने की संभावना नहीं है।’’

उद्योग निकाय इस्मा के अनुसार, ब्राजील के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश भारत में चीनी उत्पादन, विपणन वर्ष 2022-23 के पहले छह महीनों में तीन प्रतिशत घटकर दो करोड़ 99.6 लाख टन रह गया।

पिछले दो सप्ताह से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश हुई है।

पिछले विपणन वर्ष में भारत ने रिकॉर्ड 1.1 करोड़ टन चीनी का निर्यात किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

‘Bad Experience’: दिल्ली के ट्रैफिक में 4 घंटे फंसी रहीं दिग्गज AI रिसर्चर सारा हुकर, पीएम मोदी के साथ डिनर में नहीं हो पाईं शामिल

\