जरुरी जानकारी | जनवरी-मार्च तिमाही में सरकार की देनदारियां बढ़कर 94.62 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की कुल देनदारियां जनवरी-मार्च की तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 0.8 प्रतिशत बढ़कर 94.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 30 जून सरकार की कुल देनदारियां जनवरी-मार्च की तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 0.8 प्रतिशत बढ़कर 94.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

लोक ऋण प्रबंधन पर तिमाही रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मार्च, 2020 तक कुल बकाया देनदारियों में लोक या सार्वजनिक ऋण का हिस्सा 90.9 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अस्थायी आंकड़ों के अनुसार सरकार की कुल देनदारियां (लोक खाते में देनदारियों सहित) मार्च, 2020 के अंत तक बढ़कर 94,89,267 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो दिसंबर, 2019 के अंत तक 93,89,267 करोड़ रुपये थीं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी के प्राथमिक बांड निर्गमों पर पर भारांकित औसत ईल्ड (प्रतिफल) घटकर 6.70 प्रतिशत रह गया जो अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 6.86 प्रतिशत था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

इन देनदारियों में एक साल से कम समय में परिपक्व होने वाले बांड (दिनांकित प्रतिभूतियां) का अनुपात घटकर 3.90 प्रतिशत रह गया, जो दिसंबर, 2019 के अंत तक 6.64 प्रतिशत था।

वहीं मार्च के अंत तक एक से पांच साल में परिपक्व होने वाले बांडों का अनुपात 25.07 प्रतिशत रहा, जो इसे पिछली तिमाही में 25.09 प्रतिशत था। मार्च, 2020 के अंत तक कुल बकाया बांड या ऋण में अगले पांच साल में परिपक्व होने वाले बांड 29 प्रतिशत थे। इसके अलावा मार्च, 2020 के अंत तक केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों में वाणिज्यिक बैंकों का हिस्सा 40.4 प्रतिशत था, जो 31 मार्च, 2019 को 40.3 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीमा कंपनियों का हिस्सा कुछ सुधार के साथ 25.1 प्रतिशत पर पहुंच गया गया, जो मार्च, 2019 में 24.3 प्रतिशत था।

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में केंद्र सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये की दिनांकित प्रतिभूतियां जारी कीं। जनवरी-मार्च, 2018-19 में यह आंकड़ा 1,56,000 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\