देश की खबरें | संकट के समय पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की ‘जेब काट रही है’ सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संकट के समय लोगों को राहत देने की बजाय पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाकर जनता की ‘जेब काट रही है।’

नयी दिल्ली, 18 जून कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संकट के समय लोगों को राहत देने की बजाय पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाकर जनता की ‘जेब काट रही है।’

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में विकास का यह हाल है कि जिस दिन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नहीं बढ़ते हैं तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम ना बढ़ें तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है!’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘कोरोना संकट के बीच जनता को आशा थी कि सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए "आहत योजना" लेकर आई है। 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों में आग लगी हुई है। जनता अपना पेट काट रही है, मोदी सरकार जेब काट रही है।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘सत्ता के अहंकार में मदमस्त “भारतीय जनलूट पार्टी” सरकार ने पेट्रोल और डीजल को आज 27 पैसे व 28 पैसे महंगा कर दिया है। 12 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। 4 मई, 2020 के बाद पिछले 13 महीनों में पेट्रोल 27.34 रुपये और डीजल 25.40 रुपये महंगा हो गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कोरोना महामारी-महंगाई-मोदी सरकार, तीनों देश के लिए हानिकारक हैं। देशवासियों में मचे हाहाकार के बावजूद पेट्रोल-डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा डाका है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी