देश की खबरें | सरकार आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसकी हर शिकायत की सुनवाई जरूर होगी।

गोरखपुर, चार अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसकी हर शिकायत की सुनवाई जरूर होगी।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, योगी ने रविवार सुबह गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत लगभग 400 लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बारिश की आशंका के कारण मंदिर परिसर के भीतर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री ने लिखित शिकायतों को मौजूद अधिकारियों को सौंप दिया और उन्हें प्रत्येक समस्या को तुरंत, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक ढंग से हल करने का निर्देश दिया।

योगी ने विशेष रूप से भूमि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया और उन मामलों की जांच करने का आह्वान किया, जिनमें पीड़ितों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने जवाबदेही तय करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे इस बात की जांच करें कि कुछ पीड़ितों को प्रशासनिक सहायता क्यों नहीं मिली है और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को तत्काल सहायता सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन के दौरान कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन की कमी उनके इलाज में बाधा नहीं बनेगी।

उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में इलाज पर होने वाले खर्च का आकलन करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे शीघ्र शासन के सामने पेश करने का निर्देश दिया। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी।

योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी पात्र व्यक्तियों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएं।

कार्यक्रम के दौरान कई बच्चे अपनी माताओं के साथ आए थे। योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली, उन्हें चॉकलेट भेंट की और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू