देश की खबरें | हरियाणा पुलिस को देश में अग्रणी पुलिस बल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार हरियाणा पुलिस को देश में अग्रणी पुलिस बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रोहतक, 24 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार हरियाणा पुलिस को देश में अग्रणी पुलिस बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है और हरियाणा पुलिस कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

सैनी रोहतक जिले के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 1,265 जवानों का प्रशिक्षण पूरा होने पर आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा पुलिस को देश का अग्रणी पुलिस बल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन जवानों के हरियाणा पुलिस में शामिल होने से पुलिस बल की ताकत बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि 1,265 जवानों में से 765 ने सुनारिया पुलिस अकादमी से तथा 500 जवानों ने करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है तथा उन्हें सजा दिला रही है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि सरकार ने गंभीर अपराधों से निपटने के लिए विशेष कार्य बल का गठन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 33 महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड