जरुरी जानकारी | सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दरें 0.20 प्रतिशत बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत और तीन साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ा दीं। अन्य सभी छोटी योजनाओं के लिए दरें पहले की तरह बनी रहेंगी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत और तीन साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ा दीं। अन्य सभी छोटी योजनाओं के लिए दरें पहले की तरह बनी रहेंगी।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर ब्याज दर मौजूदा आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दी गई। तीन साल की सावधि जमा पर दर मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत कर दी गई है।

हालांकि, पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत और बचत जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत पर यथावत रखी गई हैं।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दरें समान थीं।

किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है। इसकी पूर्ण अविध 115 माह है।

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर एक जनवरी से 31 मार्च 2024 के लिए 7.7 प्रतिशत पर यथावत रही।

मासिक आय योजना के लिए ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। निवेशकों के लिए यह 7.4 प्रतिशत होगी।

सरकार हर तिमाही में मुख्य रूप से डाकघरों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर अधिसूचित करती है।

रिजर्व बैंक ने मई, 2022 से नीतिगत दर 2.5 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी थी, जिससे बैंकों को भी जमा पर ब्याज दरें बढ़ानी पड़ी थीं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल फरवरी से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की लगातार पांच बैठकों में नीति दर पर यथास्थिति बना रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू