देश की खबरें | कर्नाटक में ‘रिवर्स गियर’ की सरकार: बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘रिवर्स गियर सरकार’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान बनाए गए कानूनों को ‘मनमाने’ ढंग से बदले जाने संबंधी बयान उसके ‘अहंकार’ को दर्शाते हैं।

हुब्बल्लि (कर्नाटक), 25 मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘रिवर्स गियर सरकार’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान बनाए गए कानूनों को ‘मनमाने’ ढंग से बदले जाने संबंधी बयान उसके ‘अहंकार’ को दर्शाते हैं।

बोम्मई प्रदेश सरकार के मंत्री प्रियंक खरगे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के तहत राज्य के हित के खिलाफ लागू किये गये स्कूल पाठ्यपुस्तक संशोधन और धर्मांतरण-रोधी कानून जैसे आदेश और कानूनों को समीक्षा के बाद संशोधित किया जाएगा या उन्हें वापस ले लिया जाएगा।

बोम्मई ने कहा, ‘‘नयी सरकार आयी है, यह मालूम है कि वे तुष्टीकरण की राजनीति करेंगे। उनके पास सत्ता है... देखते हैं वे क्या करेंगे। लेकिन अगर लोगों के साथ कोई भी अन्याय होता है तो हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरीके से लड़ेंगे।’’

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता में आने के बाद सब कुछ मनमाने ढंग से बदलने के बारे में बयान अहंकार की बातें हैं। हमने कहा था कि यह रिवर्स गियर की सरकार है- वे अपने वादों से पलट रहे हैं, वे हमारे (भाजपा) जन समर्थक कानूनों को पलट रहे हैं। लोगों को जल्द ही उनके कदमों के परिणाम पता चल जाएंगे।’’

खरगे ने कहा, ‘‘सत्ता में आने के तुरंत बाद अगर कोई सरकार हर चीज की समीक्षा करना चाहती है तो मुझे लगता है कि यह न केवल रिवर्स गियर है बल्कि प्रतिशोध की कार्रवाई भी है।’’

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता पर कथित हमले की घटना पर बोम्मई ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी हो, कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर कांग्रेस की सरकारों को ‘रिवर्स गियर’ की सरकार कहकर उस पर निशाना साधा करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई