जरुरी जानकारी | सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिये कर्ज जुटाने का लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपये घटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिये बाजार उधारी लक्ष्य में 10,000 करोड़ रुपये की कमी की। यह बताता है कि कर संग्रह में अच्छी तेजी है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिये बाजार उधारी लक्ष्य में 10,000 करोड़ रुपये की कमी की। यह बताता है कि कर संग्रह में अच्छी तेजी है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर-मार्च के दौरान कुल 5.92 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। इसमें 16,000 करोड़ रुपये का पहला सरकारी हरित बॉन्ड जारी करना शामिल है।

सरकार ने बजट में 2022-23 में कुल 14.31 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का अनुमान रखा था। अब सरकार ने 14.21 लाख करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय किया है।

बयान के अनुसार, ‘‘इसके अनुसार शेष राशि 5.92 लाख करेाड़ रुपये (14.21 लाख करोड़ रुपये का 41.7 प्रतिशत) 2022-23 की दूसरी छमाही में जुटाने की योजना है। यह राशि प्रतिभूति जारी कर जुटायी जाएगी। बजट में की गयी घोषणा के अनुसार इसमें 16,000 करोड़ रुपये का हरित बॉन्ड शामिल है।’’

सरकार राशि जुटाने के लिये प्रत्येक नीलामी के तहत अधिक अभिदान आने पर 2,000 करोड़ रुपये तक की बोली को रखने के विकल्प चुनेगी।

इस विकल्प के जरिये जुटायी गयी राशि दूसरी छमाही में जारी प्रतिभूतियों का तीन से पांच प्रतिशत होगी और सकल उधारी सीमा के दायरे में होगी।

उल्लेखनीय है कि सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 सितंबर तक 30 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 8.36 लाख करोड़ रुपये रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\