जरुरी जानकारी | सरकार ने चालू खरीफ सत्र में अब तक 1.06 लाख करोड़ रुपये के धान की खरीद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने इस खरीफ विपणन सत्र में अब तक 1,06,516 करोड़ रुपये में 564.17 लाख टन धान की खरीद की है। यह साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी सरकार ने इस खरीफ विपणन सत्र में अब तक 1,06,516 करोड़ रुपये में 564.17 लाख टन धान की खरीद की है। यह साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘मौजूदा खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में सरकार ने एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से खरीफ फसलों की खरीद करना जारी रखा है।’’

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 16 जनवरी तक 564.17 लाख टन धान की खरीद की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 450.42 लाख टन की खरीद से 25.25 प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया, ‘‘लगभग 79.24 लाख किसानों को पहले ही 1,06,516.31 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य की खरीद से लाभान्वित किया जा चुका है।’’

कुल 564.17 लाख टन की खरीद में से, पंजाब ने 202.77 लाख टन का योगदान दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट