जरुरी जानकारी | सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अबतक 41,066 करोड़ रुपये में 209 लाख टन धान खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक 41,066.80 करोड़ रुपये से अधिक के 209.52 लाख टन धान की खरीद की है।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक 41,066.80 करोड़ रुपये से अधिक के 209.52 लाख टन धान की खरीद की है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 अक्टूबर से सितंबर तक का है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्न की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी है।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू खरीफ विपणन सत्र में आठ नवंबर तक 209.52 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।

धान की खरीद चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और बिहार से की गई है।

सरकार ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 41,066.80 करोड़ रुपये की खरीद की गई है, जिससे लगभग 11.57 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

पिछले वर्षों की तरह इस साल भी धान खरीद सुचारू रूप से चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी