ताजा खबरें | सरकार ने स्कूलों में गर्म पका भोजन की ‘पीएम पोषण शक्ति योजना’ को मंजूरी दी है : अन्नपूर्णा देवी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना 'प्रधानमंत्री पोषण शक्ति (पीएम पोषण)' को मंजूरी दी है, जिसे पहले ' स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राष्ट्रीय कार्यक्रम' के रूप में जाना जाता था।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्र सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना 'प्रधानमंत्री पोषण शक्ति (पीएम पोषण)' को मंजूरी दी है, जिसे पहले ' स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राष्ट्रीय कार्यक्रम' के रूप में जाना जाता था।

लोकसभा में ज्योतिर्मय सिंह महतो, गीता कोडा, राजेन्द्र गावित, रक्षा खडसे, जुगल किशोर शर्मा, मनोज कोटक और दिलेश्वर कमैत के प्रश्नों के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के साथ-साथ बाल वाटिका (कक्षा 1 से पहले) के बच्चों के लिए भी गर्म पके हुए भोजन के प्रावधान को मंजूरी दी है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार ने केंद्र सरकार से 54,061.73 करोड़ रूपये और राज्य सरकार और संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन से 31,733.17 करोड़ रूपये के वित्तीय परिव्यय के साथ योजना को पांच वर्ष की अवधि अर्थात 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सब्सिडी के माध्यम से खाद्यान्न पर लगभग 45,000 करोड़ रूपये की अतिरिक्त लागत भी वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय मदरसों / अल्पसंख्यकों (एसपीईएमएम) को शिक्षा प्रदान करने के लिए एक योजना लागू कर रहा था, जिसे 1 अप्रैल 2021 से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\