जरुरी जानकारी | सरकार ने आईओसी के मानव संसाधन निदेशक रंजन महापात्रा को नहीं दिया सेवा विस्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मानव संसाधन विभाग के निदेशक रंजन कुमार महापात्रा के आठ महीने के सेवा विस्तार को खारिज कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के मानव संसाधन विभाग के निदेशक रंजन कुमार महापात्रा के आठ महीने के सेवा विस्तार को खारिज कर दिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महापात्रा देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी में फरवरी, 2018 में शुरुआती तौर पर पांच वर्ष के लिए नियुक्त किए गए थे। उनकी आयु 60 वर्ष का होने तक उन्हें सेवा विस्तार दिया जा सकता था।

महापात्रा का जन्म एक जनवरी, 1964 को हुआ था और वह 31 दिसंबर, 2023 तक सेवा दे सकते थे।

उनका पांच वर्ष का कार्यकाल इस वर्ष 18 फरवरी को पूरा हो गया लेकिन अपने विस्तार को लेकर कोई सूचना नहीं आने तक वह अपनी सेवाएं देते रहे।

आईओसी ने शेयर बाजार को बताया, “पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दो मई, 2023 के पत्र के अनुसार, रंजन कुमार महापात्रा दो मई, 2023 से कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) नहीं रहे।”

पत्र में इसका कोई कारण नहीं बताया गया।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने महापात्रा को तत्काल प्रभाव से सेवा विस्तार नहीं देने के तेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

निदेशक (मानव संसाधन) का प्रभार आईओसी के योजना एवं व्यापार विकास के निदेशक सुजॉय चौधरी को सौंप दिया गया है।

इसके बाद महापात्रा निदेशक पद संभालने से पहले वाले पद- कार्यकारी निदेशक के तौर पर सेवाएं देंगे। वह इस पद पर सेवानिवृत्त होने तक रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी