देश की खबरें | सरकार राज्य के दर्जे की मांग पूरी करने के लिए हितधारकों के साथ बातचीत को प्रतिबद्ध:उपराज्यपाल सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों की राज्य का दर्जा पाने की आकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जम्मू, तीन मार्च उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों की राज्य का दर्जा पाने की आकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सात साल में आयोजित पहले बजट सत्र को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि यह सत्र महज एक विधायी औपचारिकता नहीं है, बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोगों की सबसे बड़ी आकांक्षाओं में से एक पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना है। मेरी सरकार इस आकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार इस आकांक्षा के भावनात्मक और राजनीतिक महत्व को समझती है और सभी हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह बजट ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार द्वारा सात वर्षों में प्रस्तुत किया जाने वाला पहला बजट है। यह लोगों की शक्ति का प्रतीक है, जिसे उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किया गया है।’’

उपराज्यपाल ने पुष्टि की कि यह बजट दस्तावेज़ न केवल आर्थिक है, बल्कि एक उज्जवल भविष्य के लिए जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को भी दर्शाता है।

उन्होंने शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है। सरकार जम्मू-कश्मीर को प्रगतिशील अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।’’

केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद से यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा का दूसरा सत्र है।

इससे पहले, सरकार के गठन के 20 दिन बाद पिछले साल चार से आठ नवंबर तक विधानसभा श्रीनगर में बैठी थी।

केंद्र ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करते हुये जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लिया था ओर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों -जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख- में विभाजित कर दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\