खेल की खबरें | गोपाल ने कर्नाटक को राजस्थान के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रेयस गोपाल के 95 रन से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन बुधवार को यहां राजस्थान के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत की।

अलूर, 11 जनवरी श्रेयस गोपाल के 95 रन से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन बुधवार को यहां राजस्थान के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत की।

दिन की शुरुआत दो विकेट पर 106 रन से करते हुए गोपाल और मनीष पांडे (नाबाद 75) ने मेजबान टीम का स्कोर आठ विकेट पर 380 रन तक पहुंचाया। कर्नाटक को 251 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।

पहले दिन राजस्थान की टीम 129 रन पर सिमट गई थी।

राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी ने चार जबकि मानव सुतार ने तीन विकेट चटकाए।

थुम्बा में केरल के 327 रन के जवाब में सेना की टीम 167 रन छह विकेट गंवाकर संकट में थी।

जमशेदपुर में झारखंड ने पहली पारी में 10 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में तीन विकेट पर 258 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड