भारती Airtel में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी Google
इंटरनेट के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी.
नयी दिल्ली, 28 जनवरी : इंटरनेट के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी. इसमें इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी.
गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर कर रही है. एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘इसमें, 70 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा.’’ यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22: बिग डिस्प्ले के साथ मिलेगा कमाल का कैमरा, इन फीचर्स से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस22
इसमें बताया गया कि कुल निवेश में से 30 करोड़ डॉलर की राशि वाणिज्यिक समझौतों के क्रियान्वयन के लिए होगी.
Tags
संबंधित खबरें
Pi Day 2026 Google Doodle: पाई दिवस पर गूगल ने गणितज्ञ आर्किमिडीज़ को किया याद, जानें 14 मार्च क्यों है खास
International Women’s Day 2026 Google Doodle: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल का खास डूडल, STEM क्षेत्र की प्रेरणादायक महिला दिग्गजों को किया सलाम
Google Search पर 'Punch The Monkey' लिखते ही बरसने लगे दिल, जानें इस नन्हे बंदर की इमोशनल कहानी जिसने जीता दुनिया का दिल
‘Bad Experience’: दिल्ली के ट्रैफिक में 4 घंटे फंसी रहीं दिग्गज AI रिसर्चर सारा हुकर, पीएम मोदी के साथ डिनर में नहीं हो पाईं शामिल
\