जरुरी जानकारी | गूगल ने हार्डवेयर, वॉयस असिस्टेंट टीम के सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह छंटनी इसलिए की गई है क्योंकि ‘‘गूगल कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं और आगे आने वाले महत्वपूर्ण अवसरों में जिम्मेदारी से निवेश करने की ओर अग्रसर है।’’

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह छंटनी इसलिए की गई है क्योंकि ‘‘गूगल कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं और आगे आने वाले महत्वपूर्ण अवसरों में जिम्मेदारी से निवेश करने की ओर अग्रसर है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ कुछ टीमें इस प्रकार के संगठनात्मक परिवर्तन करना जारी रख रही हैं। इसमें विश्वस्तर पर कुछ पद समाप्त करना शामिल है।’’

गूगल ने पहले कहा था कि वह कुछ सौ पद समाप्त कर रही है, जिसका अधिकतर प्रभाव उसके संवर्धित हार्डवेयर दल पर पड़ेगा।

यह कटौती गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट के अधिकारियों द्वारा लागत कम करने के संकल्य के बाद की गई है।

करीब एक साल पहले गूगल ने कहा था कि वह 12,000 कर्मचारियों या अपने कार्यबल के करीब छह प्रतिशत को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेज़न ने अपनी प्राइम वीडियो और स्टूडियो इकाइयों में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। वह अपने लाइवस्ट्रीमिंग मंच ट्विच पर काम करने वाले करीब 500 कर्मचारियों की भी छंटनी करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट