जरुरी जानकारी | गूगल ने भारत में ऐप डेवलपर के लिए अपनी ‘प्ले बिलिंग’ प्रणाली से जुड़ने की समय सीमा बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गूगल ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में ऐप विकसित करने वाली इकाइयों के लिए अपनी ‘प्ले बिलिंग’ प्रणाली के साथ जुड़ने की समय सीमा मार्च 2022 से अगले साल अक्टूबर तक के लिए बढ़ा रही है।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर गूगल ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में ऐप विकसित करने वाली इकाइयों के लिए अपनी ‘प्ले बिलिंग’ प्रणाली के साथ जुड़ने की समय सीमा मार्च 2022 से अगले साल अक्टूबर तक के लिए बढ़ा रही है।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में, भारत में डेवलपर के लिए प्ले (प्ले स्टोर) की बिलिंग प्रणाली के साथ जुडने की समय सीमा 31 मार्च, 2022 तय की थी।

गूगल के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि भारत के आवर्ती डिजिटल भुगतान दिशानिर्देशों में बदलाव को ध्यान में रखते हुए समय सीमा बढ़ायी गयी है।

उन्होंने कहा, "हम भारत में ऐप डेवलपर को यूपीआई और वॉलेट सहित सुविधाजनक उपयोगकर्ता भुगतान प्रणालियों के माध्यम से आवर्ती भुगतान के लिए आवश्यक उत्पाद समर्थन प्रदान करने के लिए इसे 31 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा रहे हैं। साथ ही हम भारत के आवर्ती डिजिटल भुगतान दिशानिर्देशों में बदलाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक समय भी प्रदान कर रहे हैं।"

प्रवक्ता ने कहा कि गूगल भारत में डेवलपर परिवेश की विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानती है और भारत में डेवलपर के साथ उनकी वृद्धि के सफर में साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व में भारतीय ऐप विकसित करने वाली इकाइयों और स्टार्टअप गूगल की ‘प्ले बिलिंग’ सिस्टम के बारे में चिंता व्यक्त कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी कंपनी भारतीय ऐप डेवलपर / मालिकों को अपने बिलिंग सिस्टम का अनिवार्य रूप से उपयोग करके डिजिटल सेवाओं को बेचने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट