खेल की खबरें | डिकॉक का टीम में वापस आना अच्छा, वह खुद को साबित करना चाहेंगे: बावुमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दोनों देशों के बीच इस श्रृंखला का आगाज बुधवार से होगा।

दोनों देशों के बीच इस श्रृंखला का आगाज बुधवार से होगा।

बावुमा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ क्विनी (डिकॉक) को फिर से (टीम में) देखना अच्छा है। जाहिर तौर पर हमें टेस्ट टीम में उनकी कमी खलती है। उन्होंने फैसला कर लिया है और यह एक ऐसा फैसला है जिसका हम सम्मान करते हैं। वह खुद को साबित करना चाहेंगे।’’

बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज-विकेटकीपर ने भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी।

भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला पर बावुमा ने कहा कि वे एक मजबूत टीम के खिलाफ खेलेंगे लेकिन चुनौती के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत एक मजबूत टीम है। हम उनकी टीम का वैसे ही सम्मान करते हैं जैसे अन्य टीमों का करते हैं। टेस्ट श्रृंखला को देखते हुए हम जानते हैं कि यह कठिन मुकाबला होने वाला है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है और वह अंतिम एकादश में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मार्को को एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। दुनिया ने देखा है कि उसके पास क्रिकेट की क्या क्षमता है। उसे सीमित ओवर की टीम में लाने के लिए ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। वह अंतिम एकादश में जगह पाने का मजबूत दावेदार है।’’

टीम की गेंदबाजी संयोजन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ गेंदबाजी संयोजन के बारे में हमें पार्ल की परिस्थितियों पर विचार करना होगा। यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विकेट (पिच) से काफी अलग है। यह थोड़ा धीमा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लुंगी (एनगिडी), जेनसन जैसे लोग मजबूत दावेदार हैं। हमें देखना होगा कि कौन से खिलाड़ी परिस्थितियों का फायदा उठा सकते हैं। पार्ल धीमे गेंदबाजों के लिए मददगार होता है। (तबरेज) शम्सी, केशव (महाराज) सभी का दावा मजबूत होगा। टीम के हर खिलाड़ी पर विचार होगा।’’

उन्होंने भारतीय स्पिनरों से निपटने के बारे में कहा कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज पिछले कुछ समय से स्पिन खेलने की तैयारी कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तैयारी पिछले एक साल से हो रही है। पिछले साल श्रीलंका में श्रृंखला के दौरान लोगों ने सकारात्मक परिणाम दिखाया था। आपने टी20 विश्व कप में भी देखा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो स्पिन गेंदबाजी उनकी ताकत है। हम इस पर कम करने के लिए जितना हो सके तैयारी करने की कोशिश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड