जरुरी जानकारी | कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी संबंधी रिपोर्ट अगले हफ्ते सौंपेगा जीओएम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (जीओएम) अगले हफ्ते जीएसटी परिषद को कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और घुड़दौड़ पर जीएसटी शुल्क लगाने से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (जीओएम) अगले हफ्ते जीएसटी परिषद को कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और घुड़दौड़ पर जीएसटी शुल्क लगाने से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

जीओएम के प्रमुख और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार को यह बात कही।

जीओएम ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मुद्दे पर अपनी अंतिम बैठक की। समझा जाता है कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है और समिति की सिफारिशें सभी ऑनलाइन गेम के लिए होंगी, फिर चाहें उनमें कौशल का इस्तेमाल होता हो या सिर्फ संयोग के आधार पर जीत-हार होती हो।

यह पूछे जाने पर कि जीओएम परिषद को रिपोर्ट कब भेजेगी, संगमा ने कहा, ''हम अगले सप्ताह रिपोर्ट सौंपेंगे।''

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि जिस राशि पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया जाएगा, उसकी गणना के लिए समिति एक संशोधित सूत्र का सुझाव दे सकती है।

फिलहाल ऑनलाइन गेमिंग पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। यह कर सकल आय पर लगाया जाता है, जो ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल द्वारा लिया जाने वाला शुल्क है।

संगमा की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह ने इससे पहले जून में परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। हालांकि, परिषद ने जीओएम से अपनी रिपोर्ट पर दोबारा विचार करने को कहा था।

इसके बाद जीओएम ने अटॉर्नी जनरल से सुझाव लिए और ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के हितधारकों से भी बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी