जरुरी जानकारी | ‘ऑनलाइन गेमिंग’, कसीनों पर मंत्री समूह ने अपनी रिपोर्ट सीतारमण को सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो पर कराधान के बारे में विचार करने के लिये गठित मंत्रियों के समूह ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंप दी। समूह का गठन जीएसटी परिषद ने किया है।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो पर कराधान के बारे में विचार करने के लिये गठित मंत्रियों के समूह ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंप दी। समूह का गठन जीएसटी परिषद ने किया है।

सीतारमण की अध्यक्षता वाली माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद शनिवार को होने वाली बैठक में रिपोर्ट पर विचार कर सकती है।

मंत्री समूह (जीओएम) के चेयरमैन और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर जीओएम की दूसरी रिपोर्ट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आज सौंप दी गयी।’’

आमतौर पर जीएसटी परिषद सचिवालय कोई भी एजेंडा पेश करने से पहले उसके बारे में परिषद के सदस्यों को नोटिस देती है।

परिषद की बैठक के एजेंडा में अबतक ऑनलाइन गेमिंग पर चर्चा शामिल नहीं थी। अब जब रिपोर्ट दे दी गई है, ऐसी संभावना है कि परिषद इस पर विचार करेगी।

जीओएम ने नवंबर में अपनी पिछली बैठक में ऑनलाइन गेमिंग कसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, इस बात पर सहमति नहीं बन पायी कि क्या कर केवल पोर्टल के शुल्क पर लगाया जाना चाहिए या प्रतिभागियों से दांव लगाने को लेकर प्राप्त राशि समेत पूरी रकम पर। जीओएम ने अंतिम निर्णय के लिए सभी सुझावों को जीएसटी परिषद को भेजने का निर्णय किया था।

अभी ऑनलाइन गेमिंग पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। कर ‘गेमिंग’ की कुल आय पर लगाया जाता है। यह ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल की तरफ से लिया जाने वाला शुल्क है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी