जरुरी जानकारी | सोने में 80 रुपये की तेजी, चांदी 550 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जून विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 80 रुपये की तेजी के साथ 59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 550 रुपये की गिरावट के साथ 70,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 59,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,906 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट दर्शाते हुए 22.46 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\