जरुरी जानकारी | सोना 70 रुपये मजबूत, चांदी में 600 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 70 रुपये मजबूत होकर 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 6 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 70 रुपये मजबूत होकर 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पूर्व, सोना 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 600 रुपये के उछाल के साथ 72,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के हाजिर बाजार में सोने की कीमत 70 रुपये मजबूत होकर 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। रुपये के कमजोर होने से सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला। डॉलर के मुकाबले रुपये में लगभग 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,921 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी तेजी के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की पिछली बैठक के ब्योरे में ब्याज दर को लेकर कड़ा रुख के बाद अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल और डॉलर सूचकांक मजबूत हुए, इससे जिंस बाजार (कॉमेक्स) में सोने की कीमतों पर दबाव आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\