जरुरी जानकारी | सोना 650 रुपये मजबूत, चांदी में 600 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 650 रुपये की तेजी के साथ 60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 650 रुपये की तेजी के साथ 60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 600 रुपये के उछाल के साथ 77,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच 10 जून के बाद से घरेलू बाजार में सोना अपने उच्चतम स्तर पर है।

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,978 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 25.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर विचार किया जो मुद्रास्फीति को प्रभावित कर सकता है और साथ ही संभावना है कि देश की प्रमुख ब्याज दर अनुमान से कहीं पहले चरम पर होगी।

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, यूरोपीय सेंट्रल बैंक के एक प्रमुख अधिकारी की नरम टिप्पणी के बाद वैश्विक बांड प्रतिफल में गिरावट से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स