जरुरी जानकारी | सोना 295 रुपये मजबूत, चांदी में 63 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 295 रुपये की तेजी के साथ 57,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोने में तेजी का कारण वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आना था।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 295 रुपये की तेजी के साथ 57,217 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोने में तेजी का कारण वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आना था।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,922 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 63 रुपये की गिरावट के साथ 68,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 295 रुपये की तेजी के साथ 57,217 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’’

विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरावट के साथ 23.64 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स में सोना अपने पिछले भाव के मुकाबले 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,938 डॉलर प्रति औंस हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Akshaya Tritiya 2026? अक्षय तृतीया कब है, 19 या 20 अप्रैल? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक अनुष्ठान की पूरी जानकारी