जरुरी जानकारी | सोने में 205 रुपये की तेजी, चांदी 30 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 205 रुपये की तेजी के साथ 55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 205 रुपये की तेजी के साथ 55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी 30 रुपये की गिरावट दर्शाते हुए 69,698 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों को लेकर बनी चिंताएं कम होने से जिंस बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह भी तेजी कायम रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,817.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिका में आरंभिक बेरोजगारी आंकड़ों से अगले वर्ष भी ब्याज दर में तीव्र वृद्धि होने की आशंका थोड़ी कम होने से डॉलर में गिरावट आई और सोना मजबूत हो गयां।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला संदेहास्पद नोट, मचा हड़कंप (See Pics)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\