जरुरी जानकारी | सोने में 195 रुपये की तेजी, चांदी 200 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 195 रुपये की तेजी के साथ 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 195 रुपये की तेजी के साथ 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 72,700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.15 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और अमेरिका में बॉन्ड आय में गिरावट के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे कॉमेक्स सोना तीन सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\