जरुरी जानकारी | सोना 154 रुपये चढ़ा, चांदी 17 रुपये नरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें सोमवार को 154 रुपये चढ़कर 55,397 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जनवरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें सोमवार को 154 रुपये चढ़कर 55,397 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,243 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी में 17 रुपये की नरमी रही और यह 69,831 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि एशियाई बाजारों में सोना एक निश्चित दायरे में ही कारोबार करता रहा जबकि अधिकांश यूरोपीय बाजारों में नए साल के अवसर पर कारोबार बंद ही रहा।

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,824 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 23.95 डॉलर प्रति औंस पर सपाट बनी हुई थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिका में वृद्धि के सकारात्मक आंकड़े और मुद्रास्फीति में नरमी आने के बाद प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रोजगार एवं विनिर्माण आंकड़ों पर नजर रहेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत