जरुरी जानकारी | सोना अपरिवर्तित, चांदी में 300 रुपये की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 71,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की हाजिर कीमत में स्थिरता रही और इसमें पूर्व बंद स्तर 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हुआ।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,927 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस रह गई।

गांधी ने कहा कि रूस में वैगनर समूह के विद्रोह के प्रयास के बाद भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई। इससे सोने की कीमतें ऊंची हो गईं क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश को तरजीह दी।

उन्होंने कहा, कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना 1,927 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसमें पिछले बंद के मुकाबले एक अमेरिकी डॉलर की मामूली गिरावट है। निवेशकों को आगे के संकेत के लिए वृहद आर्थिक मोर्चे पर आज जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता भरोसा और नए घर के बिक्री के आंकड़े की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स