जरुरी जानकारी | सोना 64,200 रुपये पर अपरिवर्तित, चांदी 200 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मार्च वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

हालांकि, चांदी का भाव 200 रुपये की गिरावट के साथ 72,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर रहा जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,084 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि शुक्रवार को नौ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। अमेरिकी वृहत आर्थिक आंकड़ों में कमजोर रुख कारण डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट रही जिससे कीमती धातु में निवेश बढ़ा।

हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबार में यह 23.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों में नौकरी के कमजोर आंकड़े से मूल्य दृष्टिकोण आशावादी बना हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, 6-7 मार्च, 2024 को होने वाली फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बयान के के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है, जो सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी