जरुरी जानकारी | सोना 75 रुपये मजबूत, चांदी 453 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में स्थिरता के रुख तथा रुपये के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 51,863 प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, चार मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में स्थिरता के रुख तथा रुपये के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपये की तेजी के साथ 51,863 प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 453 रुपये की गिरावट के साथ 67,996 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चा तेल मूल्यों में तेजी को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बहुमूल्य धातु क्रमश: 1,936 डॉलर प्रति औंस 25.40 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,936 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित । रही। अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट के साथ साथ मुद्रास्फीति को लेकर चिंता से सोने को समर्थन मिला।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी के मुताबिक, ‘‘यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद निवेशक निवेश के सुरक्षित विकल्प अपना रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan Test Stats At Leeds: टेस्ट क्रिकेट में हेडिंग्ले के मैदान पर कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

पटना आज की ताजा खबरें, 14 अगस्त 2026: आसमान में छाए रहेंगे बादल, बैंकपुर उपचुनाव, नौकरी आंदोलन, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत पढ़ें बड़ी खबरें एक क्लिक में

दिल्ली लेटेस्ट न्यूज, 14 अगस्त, 2026: स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा, बिजली बिल वृद्धि और भारी बारिश के अलर्ट समेत, यहां पढ़ें राजधानी के ताजा अपडेट्स

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Stumps Scorecard: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने बनाई मजबूत बढ़त, तंजीद हसन तमीम के शतक और शांतो की कप्तानी पारी से ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर; ऐसा रहा दिन का खेल