जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये मजबूत, चांदी 650 रुपये चमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सोने में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 350 रुपये चढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जून विदेशी बाजारों में सोने में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 350 रुपये चढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 650 रुपये की तेजी के साथ 73,550 रुपये प्रति किलो हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 350 रुपये की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,976 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी तेजी के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर रही।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर में गिरावट तथा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगली बैठक में नीतिगत दर को यथावत रखने की उम्मीद से सोना और चांदी के भाव में तेजी रही।

राजेंश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\