जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये मजबूत, चांदी 1,300 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये चढ़कर 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये चढ़कर 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में शनिवार को सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि इसके उलट सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठाव के कारण चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और इसकी कीमत 1,300 रुपये लुढ़ककर 84,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपये बढ़कर 72,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना पिछले बंद से 8.70 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,461.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में उतार-चढ़ाव भरा सत्र रहा, जिसमें तेज गिरावट आई, लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ, क्योंकि व्यापारियों ने भारी स्टॉक बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का अनुमान लगाया।’’

न्यूयॉर्क में चांदी भी गिरावट के साथ 27.47 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव 309 रुपये या 0.44 प्रतिशत गिरकर 69,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोने का सबसे अधिक कारोबार वाला अक्टूबर अनुबंध 69,453 रुपये प्रति 10 ग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा, एमसीएक्स पर सितंबर माह में डिलिवरी वाले चांदी का अनुबंध 2,719 रुपये या 3.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,774 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड