जरुरी जानकारी | सोना 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जून राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही।

बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें भी 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,334.41 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सट्टेबाजों की लिवाली तथा कमज़ोर अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने में बृहस्पतिवार को मामूली बढ़त देखी गई।’’

वहीं अमेरिकी डॉलर सूचकांक गिरकर 97 से नीचे आ गया। यह इसका मार्च, 2022 के बाद सबसे निचला स्तर है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गिरावट निराशाजनक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, देश और आर्थिक स्वास्थ्य के बारे में चिंताओं और संभावित दरों में कटौती के बारे में बढ़ती अटकलों के कारण हुई। इसके अलावा, बढ़ती राजकोषीय चिंताओं ने भी अमेरिकी डॉलर पर दबाव डाला, जबकि कीमती धातुओं को समर्थन मिला।’’

इस बीच, सोने के कारोबारी ईरान-इज़राइल युद्धविराम की खबरों से अब अधिक प्रभावित नहीं हैं। गांधी ने कहा कि अब ध्यान व्यापार सौदों से संबंधित घटनाक्रमों और आगामी अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है, जिनके आने वाले दिनों में सर्राफा और डॉलर के रुझानों को प्रभावित करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए अमेरिकी जीडीपी, टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और शुरुआती बेरोजगारी दावों सहित वृहद आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड