जरुरी जानकारी | सोना 63,150 रुपये पर स्थिर, चांदी की कीमत में भी बदलाव नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी की कीमत भी 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। बुधवार को भी सोना इसी स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी अनुबंध के लिए सोने का भाव 164 रुपये बढ़कर 62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का मार्च अनुबंध के लिए भाव 120 रुपये बढ़कर 72,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मामूली तेजी के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट