जरुरी जानकारी | सोना 40 रुपये नरम, चांदी में 594 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 40 रुपये गिरकर 50,833 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 40 रुपये गिरकर 50,833 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,873 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत में भी 594 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 56,255 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,849 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 1,655.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी भी गिरावट के साथ 18.55 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मार्च महीने में रहे इस वर्ष के उच्चतम स्तर के मुकाबले सोने की कीमत करीब 20 प्रतिशत कम है। इससे पहले कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,655.75 डॉलर प्रति औंस थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी