जरुरी जानकारी | सोना 10 रुपये नरम, चांदी में 774 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 10 रुपये गिरकर 50,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 10 रुपये गिरकर 50,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,793 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 774 रुपये की तेजी के साथ 57,064 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,290 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,657 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी भी मजबूत होकर 18.91 डॉलर प्रति औंस पर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘इससे पहले, कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 1,657 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो सोमवार शाम के भाव के मुकाबले मामूली कमजोर है। निकट समय में, डॉलर के कमजोर होने तथा सोने की मजबूत हाजिर मांग के साथ बॉन्ड प्रतिफल घटने की वजह से मूल्यवान धातु में कारोबार तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी