देश की खबरें | सोना तस्करी मामला: कन्नड अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य की न्यायिक हिरासत 21 अप्रैल तक बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर की एक अदालत ने सोने की तस्करी के एक मामले में सोमवार को कन्नड अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य की न्यायिक हिरासत 21 अप्रैल तक बढ़ा दी।

बेंगलुरु, सात अप्रैल शहर की एक अदालत ने सोने की तस्करी के एक मामले में सोमवार को कन्नड अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य की न्यायिक हिरासत 21 अप्रैल तक बढ़ा दी।

रान्या, व्यवसायी तरुण राजू और आभूषण विक्रेता साहिल जैन पर दुबई से भारत में 12.56 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी की साजिश रचने का आरोप है। मामला 3 मार्च, 2025 को सामने आया था, जब राव उर्फ ​​हर्षवर्धनी रान्या को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से कथित तौर पर तस्करी कर लाए गए 14.8 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था।

उसके बाद, जांच से पता चला कि रान्या ने 2023 से 2025 के बीच दुबई की 45 बार अकेले यात्रा की थी, जिससे उसके व्यापक तस्करी नेटवर्क में शामिल होने का संदेह पैदा हो गया।

जांच में पता चला कि उसका वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग से संबंध है, जो दुबई स्थित एक कंपनी है और जिसकी उसने 2023 में अभिनेता और व्यवसायी तरुण राजू के साथ सह-स्थापना की थी।

अधिकारियों का आरोप है कि इस कंपनी का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया गया था। दुबई में सोना खरीदने और भारत में इसकी तस्करी में मदद करने के सबूत मिलने के बाद राजू उर्फ विराट कोंडुरु को गिरफ्तार किया गया था।

जांच में ज्वैलर साहिल जैन भी शामिल है, जिस पर रान्या को 40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के लगभग 49 किलोग्राम सोने को बेचने में मदद करने का संदेह है।

जैन ने कथित तौर पर हवाला लेनदेन का प्रबंधन किया, दुबई में बड़ी रकम हस्तांतरित की और संचालन में अपनी भूमिका के लिए कमीशन प्राप्त किया।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने आरोपी को तस्करी गतिविधियों से जोड़ने वाले पर्याप्त सबूत पेश किए हैं। अदालत ने आर्थिक अपराध की गंभीर प्रकृति को देखते हुए राजू को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी