जरुरी जानकारी | सोना 663 रुपये, चांदी में 1,321 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डालर के मुकाबले रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के अनुरूप स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 663 रुपये की तेजी के साथ 51,367 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर डालर के मुकाबले रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के अनुरूप स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 663 रुपये की तेजी के साथ 51,367 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी दिन सोने का बंद भाव 50,704 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

वहीं, चांदी का भाव भी 1,321 रुपये की तेजी के साथ 61,919 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ जो सोमवार को 60,598 रुपये प्रति किलो रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लाभ दर्ज होने के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 663 रुपये चढ़ गया।’’

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे कमजोर होकर 73.86 प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,882 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 23.56 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।

पटेल ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होने वाली चुनावी बहस के पहले सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड