जरुरी जानकारी | सोने में 30 रुपये की मामूली तेजी, चांदी 133 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 50,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 50,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 133 रुपये बढ़कर 61,717 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,584 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज- कॉमेक्स में सोने की कीमतों में कल रात आई तेजी को दर्शाता दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना के भाव में 30 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 22.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.17 प्रतिशत नीचे चल रही थी जिससे सोने में कारोबार कमजोर रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now