जरुरी जानकारी | सोने में 542 रुपये की तेजी, चांदी में 993 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट तथा वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 542 रुपये की बढ़त के साथ 53,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल रुपये के मूल्य में गिरावट तथा वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 542 रुपये की बढ़त के साथ 53,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,919 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

इसी तरह चांदी की कीमत भी 993 रुपये के उछाल के साथ 69,932 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,939 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 76.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,993 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.88 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोना एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,993 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं की वजह से सुरक्षित निवेश के रूप मांग बढ़ने से सोने की कीमत एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स