जरुरी जानकारी | सोने में 300 रुपये की तेजी, चांदी तीसरे दिन भी चमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत फिर से 79,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह कहा।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत फिर से 79,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह कहा।

तीन दिन की गिरावट के बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 300 रुपये बढ़कर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। बुधवार को यह 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की ताजा मांग के कारण सोने में तेजी आई।

चांदी लगातार तीसरे दिन भी चमक में रही और बृहस्पतिवार को 1,300 रुपये बढ़कर 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को यह 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने में स्थिरता से लेकर सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हुआ। एमसीएक्स में सोने के 76,700-77,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।’’

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स (जिंस बाजार) सोना वायदा 7.20 डॉलर यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 2,669 डॉलर प्रति औंस रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘लगातार वैश्विक जोखिम, साथ ही फ्रांस और दक्षिण कोरिया में राजनीतिक अनिश्चितता, सुरक्षित-निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातु की कीमत को बढ़ाने में योगदान दे रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापारी बृहस्पतिवार को अमेरिका में जारी होने वाले नए बेरोजगारी दावों और व्यापार संतुलन सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे।’’

जिंस बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है तथा सितंबर में नीतिगत दरों में कटौती, श्रम बाजार को समर्थन देने का संदेश था। इसके कारण सर्राफा में थोड़ी नरमी रही।

पॉवेल ने कहा कि इन सबके बावजूद, मुद्रास्फीति नियंत्रण में आने की घोषणा करना जल्दबाजी होगी और अमेरिकी केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति निर्धारित करने में सतर्क हो सकता है।

एशियाई बाजार में चांदी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.83 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड