जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की तेजी, चांदी 1,400 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 11 जून अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोमवार को सोना 71,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 1,400 रुपये लुढ़क कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में, हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से 150 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,303 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर ऊंचा है।

गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में तेजी आई, क्योंकि व्यापारियों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले अपने सौदों की कमी को पूरा करने के लिए लिवाली की। इस बैठक से ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं।

हालांकि, चांदी 29.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\