जरुरी जानकारी | सोने में 47 रुपये की तेजी, चांदी में 496 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 47 रुपये बढ़कर 50,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 47 रुपये बढ़कर 50,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तर्ज पर चांदी भी 496 रुपये उछलकर 53,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 52,933 रुपये प्रति किलोग्राम था।

विदेशी बाजारों में डॉलर में आई मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 14 पैसे घटकर 79.70 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी 17.96 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस थी, जिससे यहां भी इसके भाव मजबूत रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट