जरुरी जानकारी | रूस-यूक्रेन तनाव के बीच सोने में 1,656 रुपये का उछाल, चांदी में 2,350 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से निवेश का सुरक्षित विकल्प समझी जाने वाली आस्तियों में लिवाली बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,656 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 51,627 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से निवेश का सुरक्षित विकल्प समझी जाने वाली आस्तियों में लिवाली बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,656 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 51,627 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 2,350 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 66,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,917 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 102 पैसे की गिरावट के साथ 75.63 प्रति डॉलर के स्तर पर रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में रुपये के मूल्य में गिरावट के बाद सोने की कीमतों में तेजी आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर कीमत में 1,656 रुपये की तेजी आई।’’

उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बाद रूस पर गंभीर प्रतिबंधों की आशंका के चलते निवेश के सुरक्षित विकल्पों में निवेश बढ़ने के कारण सोने में तेजी आई।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा करते हुए आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के ऐसे दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं जैसे पहले कभी नहीं देखे गए होंगे।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,942 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा जबकि चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ 25.07 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हाजिर सोने की कीमत 1.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,942 डॉलर प्रति औंस हो गई जिससे यहां सोने में तेजी आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल