जरुरी जानकारी | सोने में 1,400 रुपये का उछाल, चांदी 3,150 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में पिछले एक माह में एक दिन की सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,400 रुपये के उछाल के साथ 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में पिछले एक माह में एक दिन की सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 1,400 रुपये के उछाल के साथ 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 3,150 रुपये के उछाल के साथ 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा सोने पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज हुई थी। 23 जुलाई को सोने की कीमत 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले क्रमश: 1,400-1,400 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 74,150 रुपये और 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुझानों को दिया।

वैश्विक स्तर पर सोना 18.80 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,560.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\