जरुरी जानकारी | सोने में 1,365 रुपये , चांदी में 5,972 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में भारी तेजी के संकेत से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,365 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 56,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त वैश्विक बाजारों में भारी तेजी के संकेत से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,365 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 56,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी भी 5,972 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 72,726 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो मंगलवार को 66,754 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

मंगलवार को सोने का बंद भाव 54,816 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 1,365 रुपये की जोरदार तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 2,032 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि जबकि चांदी का भाव 26.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस और विदेशी विनिमय प्रभाग के प्रमुख किशोर नारने ने कहा‘ सोना और चांदी इस साल अब तक सबसे ज्यादा प्रतिफल देने वाली सम्पत्ति है। इनमें इस साल क्रमश: 40 प्रतिशत 50 प्रतिशत लाभ दिया है।’’ उनका कहना है कि केंद्रीय बैंकों की उदार मौद्रिक नीति, व्यापार युद्ध की चिंता और कोराना वायरस के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति को लेकर व्यापार चिंता जैसे कारक कुछ मजबूत बुनियादी कारक है जिनसे दोनों महंगी धातुओं का बाजार लगातार चढ़ रहा है।

पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर कमजोर होने तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंताओं के बढ़ने के कारण सोने की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\