जरुरी जानकारी | सोने में 133 रुपये की तेजी, चांदी 273 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जून रुपये के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जिसका कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना और विदेशी निवेशकों की पूंजी बाजार से सतत धन निकासी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 21.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज- कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को सोने का हाजिर भाव 0.15 प्रतिशत नीचे चल रहा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स