जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार सितंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने में तेजी आई। विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा कि महत्वपूर्ण आंकड़ों की अनुपस्थिति तथा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपये की कमजोरी एमसीएक्स में सोने की कीमतों को समर्थन प्रदान कर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत मामूली घटकर 24.17 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी आंकड़ों में बेरोजगारी दर में उछाल के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की उम्मीद से सोने की कीमत में मजबूती आई, लेकिन मजबूत डॉलर के कारण सर्राफा पिछले सत्र के एक महीने के उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे रहा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट