जरुरी जानकारी | सोना 2,000 रुपये के उछाल के साथ 94,150 रुपये के नए रिकॉर्ड पर, चांदी टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टॉकिस्ट और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 2,000 रुपये की तेजी आई और यह 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह सोने में दो माह में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल स्टॉकिस्ट और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 2,000 रुपये की तेजी आई और यह 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह सोने में दो माह में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजारों में गिरावट के बीच वैकल्पिक निवेश की मजबूत मांग के कारण विदेशी बाजारों में सोने में तेजी के कारण कारोबारी धारणा मजबूत रही।

लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका अबतक का सर्वकालिक उच्चस्तर है। इससे पहले सोने का भाव 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की कीमत में एक दिन में सबसे अधिक उछाल 10 फरवरी को दर्ज किया गया था, जब इसमें 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी।

इस साल अबतक सोने की कीमत एक जनवरी के 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 14,760 रुपये या 18.6 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

इस बीच, चांदी की कीमतों में तीन दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और मंगलवार को यह 500 रुपये घटकर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। शुक्रवार को चांदी 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

‘ईद-उल-फितर’ के अवसर पर सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 3,149.03 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, ‘‘सोने की कीमतें लगातार चौथे सत्र के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, जो संभावित अमेरिकी व्यापार शुल्कों पर बढ़ती चिंताओं से प्रेरित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार से लागू होने वाले जवाबी शुल्क से जवाबी कार्रवाई और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता को लेकर आशंकाएं बढ़ी हैं।’’

ब्रोकरेज फर्म ने एक परिपत्र में कहा कि यह भू-राजनीतिक अनिश्चितता, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप के अस्थिर रुख के साथ मिलकर सोने की सुरक्षित निवेश मांग को बढ़ा रही है।

साथ ही, कॉमेक्स सोना वायदा 3,177 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा, एशियाई कारोबार के घंटों में हाजिर चांदी 0.74 प्रतिशत गिरकर 33.83 डॉलर प्रति औंस रह गई।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता के अनुसार, बाजार प्रतिभागी मंगलवार को जारी होने वाले नौकरी के अवसरों की संख्या, बुधवार को एडीपी रोजगार रिपोर्ट और शुक्रवार को गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों सहित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर नज़र रखेंगे, जो फेडरल रिजर्व की दर-कटौती के रुख के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट